• Contact
  • Careers
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Krishi Tahalka
Advertisement
  • Monthly Newspaper
  • Profile of Newspaper
  • Krishi Samachar
  • Interview (Sakchatkaar)
  • Company Samachaar
  • Agro Technology
  • Event
  • Company Video
  • Jobs
  • Rate Card
  • Contact us
No Result
View All Result
Krishi Tahalka
No Result
View All Result
Home Travel

नकली उत्पादों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने आवश्यक : नन्द किशोर अग्रवाल

फसल उत्पादन बढाने में कृषि रसायन उद्योग का बहुत बड़ा योगदान है. देश के कृषि रसायन उद्योग ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है वैश्विक स्तर पर भारत से कृषि रसायन निर्यात किए जा रहे है.

amirkhan by amirkhan
January 20, 2026
in National, News, Travel
0
नकली उत्पादों की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने  आवश्यक : नन्द किशोर अग्रवाल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

IIL Partners with BioPrime to introduce biological Product ‘Relieve’ in India

January 20, 2026
सप्ताह के दौरान सोना-चांदी की वायदा कीमतों में परस्पर विरुद्ध चालः क्रूड ऑयल में रु.65 की वृद्धि

सप्ताह के दौरान सोना-चांदी की वायदा कीमतों में परस्पर विरुद्ध चालः क्रूड ऑयल में रु.65 की वृद्धि

January 20, 2026
फसल उत्पादन बढाने में कृषि रसायन उद्योग का बहुत बड़ा योगदान है. देश के कृषि रसायन उद्योग ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है वैश्विक स्तर पर भारत से कृषि रसायन निर्यात किए जा रहे है. कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एग्रो केम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया संस्था काफी कार्य रही है. इस संदर्भ में फसल क्रांति ने इस संस्था के अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल जी से साक्षात्कार किया पेश है कुछ मुख्य अंश.
एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के विषय में जानकारी दे ?
एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एक ऐसी संस्था है जो भारतीय कृषि रसायन उद्योग का प्रतिनिधित्व करती है. मौजूदा समय में इस संस्था में 28 सदस्य हैं. इस संस्था की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी. इसके सदस्य लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं हमें उम्मीद है कि बहुत जल्द इसमें और भी अधिक सदस्य जुड़ेंगे. इसके सभी सदस्य क्वालिटी मैन्युफैक्चरर है एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा ही इसके सदस्यों की सेल्स को प्रस्तुत किया जाता है.
इसका उद्देश्य क्या है ?
इस संस्था का उद्देश्य कृषि रसायन उद्योग में आने वाली चुनोतियों और परेशानियों का समाधान खोजना और प्रतिनिधित्व करना है. इसी के साथ संस्था का उद्देश्य किसानों के हित में कार्य करना भी है. भारतीय कृषि रसायन उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है ऐसे में सरकार भी इसको बढ़ावा दे रही है. इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य कृषि रसायन उद्योग और सरकार के माध्यम एक सेतु की तरह कार्य करना है.
एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और क्या क्या कार्य करता है ?
एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया मुख्य रूप से योजना, किसानों के मुद्दे और रसायन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर कार्य करता है. इस संस्था का प्रयास है कि देश के कृषि रसायन उद्योग को आगे बढाकर देश के किसानों को बेहतर कृषि तकनीक उपलब्ध कराकर उनको आधुनिक कृषि से जोड़ने का कार्य कर रही है. इसके अलावा यह संस्था सरकार को समय समय पर सुझाव भी देती है कि किसानों को और अधिक नए मोलेक्युल और ग्रीन मोलेक्युल मिले जो प्रभावी और टिकाऊ हो इस पर कार्य करना अनिवार्य है.
कोरोना काल में इंडस्ट्री पर क्या प्रभाव पड़ा?
यदि कोरोना काल की बात की जाए तो इसका कृषि रसायन उद्योग पर कोई अधिक प्रभाव नही पड़ा है. इससे सिर्फ लोजिस्टिक पर प्रभाव पड़ा था. कोरोना के शुरूआती दौर में सप्लाई और उत्पादन अवश्य प्रभावित हुआ था इसके अलावा कोरोना का कोई प्रभाव कृषि रसायन उद्योग पर नही पड़ा है. ऐसी स्थिति में सरकार ने कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में इंडस्ट्री को मदद की. कोरोना काल के दौरान कृषि उद्योग देशभर के लिए उम्मीद बनाकर उभरा है.
एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया किसानों के लिए कैसे कार्य करता है ?
जैसा कि मैंने पहले भी बताया की यह संस्था किसानों को कृषि अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ने का कार्य करती है. ऐसे में हमारी इस एसोसिएशन ने किसानों को जागरूक करने के लिए एक प्रयास शुरू किया है. इस प्रयास के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए अलग अलग क्षेत्रों में मीटिंग करते है. जिसमें किसानों को बताया जाएगा कि किस तरीके से कृषि रसायनों का सुरक्षित तरीके से प्रयोग करे. इसके तहत हम किसानों को जागरूक करने का काम करते हैं.सरकारी तंत्र के साथ मिलकर यह संस्था किसानों को जागरूक करने का कार्य कर रही हैं .
नकली उत्पाद एक बड़ी समस्या है इस पर आप क्या कहना चाहेंगे ?
यदि देखा जाए तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या है. इस समस्या में सिर्फ अकेले एसोसिएशन कुछ नही कर सकता है. इससे निपटने के लिए सभी को साथ आना होगा. सबसे पहले सरकार को इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने अनिवार्य है. क्योंकि नकली उत्पाद बनाने वालों पर सरकार ही क़ानूनी कार्यवाही कर सकते है. एग्रोकेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया सरकार को इस समस्या से पहले ही अवगत करा चुकी है. हम सरकार को सुझाव दे चुके है कि ऐसी टीम गठित की जाए की जिसमें नकली उत्पाद बनाने वालों पर छापेमारी की जाए. तभी इस पर रोकथाम हो सकती है. इससे न सिर्फ किसानों बल्कि सरकार और कृषि रसायन उद्योग को भी बड़ा नुकसान है. इसलिए इससे निपटने के लिए सबको एक साथ आना होगा.

Previous Post

किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड को मिला ’इंडियाज मोस्ट एथिकल कंपनी’ का अवॉर्ड

Next Post

आय बढाने के लिए जैविक खेती करें किसान : प्रशांत मोरानकर

Next Post
आय बढाने के लिए जैविक खेती करें किसान : प्रशांत मोरानकर

आय बढाने के लिए जैविक खेती करें किसान : प्रशांत मोरानकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Dhanus- Aishwarya divorce: धनुष और एश्वर्या की राहें हुई अलग, शादी के 18 साल बाद लिया फैसला

Dhanus- Aishwarya divorce: धनुष और एश्वर्या की राहें हुई अलग, शादी के 18 साल बाद लिया फैसला

4 years ago

“Phd Chamber of Commerce ने खेत , खुराक और सेहत विषय पर परिचर्चा सम्पन्न”

1 month ago

Safex Chemicals Acquires UK Based Briar Chemicals for GBP 73 Mn in One of the Largest Overseas Agrochemicals Transactions

4 years ago

Crystal Crop Protection लिमिटेड acquired the rights to Ethoxysulfuron assets, from Bayer AG

1 year ago

FOLLOW US

  • 86.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Agriculture News
  • Business
  • Company News
  • Culture
  • Entertainment
  • Event
  • Interview
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Success Story
  • Travel

POPULAR NEWS

  • ईगल सीड्स एंड बायोटेक लिमिटेड ईगल-81 रिसर्च सोयाबीन करने जा रहा है धमाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Agrochemical sector: Key Takeaways and Outlook 2022

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Shriram Farm Solutions introduced 3 next-gen Crop Protection products —Shriram Chrone, Shriram Saisho, and Shriram Trexter.

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Crystal Crop Protection लिमिटेड acquired the rights to Ethoxysulfuron assets, from Bayer AG

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Rallis India ‘Mark Plus’ Herbicide for Superior Weed Control in Soybean and Groundnut Crops Launched

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Krishi Tahalka

Krishi Tahalka is an agriculture new portal with 200 million readers, Hindi publications enjoy the biggest readership with increasing new readers happening from rural India, mainly from states like Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Punjab, Haryana, U.P., BIHAR, GUJARAT, JHARKHAND, WEST BENGAL and some parts of Rajasthan whose agricultural products is the strength of their economy.

Follow us on social media:

Recent News

  • “Phd Chamber of Commerce ने खेत , खुराक और सेहत विषय पर परिचर्चा सम्पन्न” March 26, 2026
  • कृषज कनेक्ट: GATI ’26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च March 24, 2026
  • आर.एम. फास्फेट्स एंड केमिकल्स प्रा.लि. की डीलर कॉन्फ्रेंससम्पन्न January 20, 2026
  • कृषि तहलका समाचारपत्र मई 2023 January 20, 2026
  • कृषि तहलका समाचार पत्र January 20, 2026
  • (no title) January 20, 2026

Category

  • Agriculture News
  • Business
  • Company News
  • Culture
  • Entertainment
  • Event
  • Interview
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Success Story
  • Travel

Contact us

  • Contact
  • Careers

© 2022 Krishi Tahalka - Designe & Developed by TOS.

No Result
View All Result
  • Monthly Newspaper
  • Profile of Newspaper
  • Krishi Samachar
  • Interview (Sakchatkaar)
  • Company Samachaar
  • Agro Technology
  • Event
  • Company Video
  • Jobs
  • Rate Card
  • Contact us

© 2022 Krishi Tahalka - Designe & Developed by TOS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In