• Contact
  • Careers
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Krishi Tahalka
Advertisement
  • Monthly Newspaper
  • Profile of Newspaper
  • Krishi Samachar
  • Interview (Sakchatkaar)
  • Company Samachaar
  • Agro Technology
  • Event
  • Company Video
  • Jobs
  • Rate Card
  • Contact us
No Result
View All Result
Krishi Tahalka
No Result
View All Result
Home Company News

चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. का ‘उत्तम सुपर रहिजा’ लांच

‘उत्तम सुपर रहिजा’ : एडवांस्ड माइक्रोराइजा बॉयो फर्टिलाइजर

Editor by Editor
January 20, 2026
in Company News
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कृषज कनेक्ट: GATI ’26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च

March 24, 2026

January 20, 2026

इंदौर। देश की प्रतिष्ठित कम्पनी चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. ने गत दिनों इंदौर में नया उत्पाद उत्तम सुपररहिजा लांच किया, जो एडवांस्ड माइक्रोराइजा बॉयो फर्टिलाइजर है। लांचिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी.के. पंजाबी, जनरल मैनेजर (मार्केटिंग) नई दिल्ली थे। कार्यक्रम में श्री नीरज कुमार, सीनियर रीजनल मैनेजर, इंदौर, श्री प्रवीण चौहान, बिजनेस हेड (सीपीसी एंड एसएम) नई दिल्ली, श्री दीपक कुमार, कमर्शियल हेड (टेरी) गुरुग्राम, एरिया मैनेजरद्वय श्री नंदकिशोर जाट इंदौर और श्री मुकेश कुमार त्रिपाठी, रतलाम सहित बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे। इसी प्रकार का प्रोडक्ट लांच कार्यक्रम चंबल फर्टिलाइजर्स भोपाल में भी किया गया जिसका समन्वय श्री विशाल शर्मा रीजनल मैनेजर ने किया।

उर्वरक खपत में 20′ हिस्सेदारी

श्री पंजाबी ने मध्यप्रदेश में कम्पनी की प्रगति रेखांकित करते हुए बताया कि 1992 में 40-50 हजार टन यूरिया और 5-7 हजार टन डीएपी बेचते थे जो 30 सालों में बढकऱ 3 लाख टन डीएपी की बिक्री तक पहुँच गया। जो कि मप्र में करीब 14-15 लाख टन डीएपी का मप्र खपत का 20-21 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में कम्पनी 6 लाख टन यूरिया विपणन करती है, जो राज्य की खपत का 20 प्रतिशत है। कंपनी के 600 से अधिक डीलर हैं।

श्री पंजाबी ने कहा कि कम्पनी ने म.प्र. में इस साल 500 करोड़ के व्यापार का लक्ष्य रखा है, जिसे आसानी से पूरा कर लिए जाएगा, क्योंकि पिछले 5 माह में ही 320 करोड़ का बिजनेस कर चुके हैं। अगले 8 माह में 180 करोड़ का लक्ष्य आपके सहयोग से हासिल करेंगे। कम्पनी के दो सोयाबीन खरपतवार नाशक उत्पाद फ्ल्यूजी और मक्का का खरपतवार टिमोन को मप्र से पूरा सहयोग मिला और इन्होंने पहले साल में ही 15 करोड़ का टर्न ओवर हासिल किया। लांच किए गए उत्पाद सुपररहिजा के निर्माण के पीछे कई कारण थे। पहला मृदा की सेहत का ख्याल और दूसरा उत्पादकता में वृद्धि। यह उत्पाद सारे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही जारी किया गया है। भोपाल, जबलपुर के अलावा राजस्थान, उप्र, पंजाब और हरियाणा में भी लांच किया गया है।
इंदौर बिक्री में आगे

श्री नीरज कुमार ने कहा कि कम्पनी का मार्केट शेयर यूरिया और डीएपी में 21 प्रतिशत, प्राइवेट ट्रेड में 30 प्रतिशत और पोटाश में 25 प्रतिशत है। गत वर्ष की तुलना में इस साल यूरिया/डीएपी की मांग बढ़ी है। मप्र शुरू से प्राइम मार्केट रहा है। गत वर्ष 31 अगस्त तक कीटनाशक के सभी वर्गों में हमारा बिजनेस 7 करोड़ 93 लाख था, जो इस साल अब तक 18 करोड़ 70 लाख हो चुका है। आपने कहा कि उत्तम फ्लूजी का 25 किलो लीटर का लक्ष्य था, हमने हासिल किया। इसमें डीलर्स, फील्ड स्टाफ की मेहनत, किसान बैठक, किसान क्लब आदि के कारण उत्पाद खेतों तक पहुंचा और अच्छे नतीजे आए। इंदौर रीजन की बिक्री हमेशा लक्ष्य से ऊपर ही रही है।

Previous Post

INAGRICHEM 2022 -The 6th Indonesia International Agricultural Chemicals Fertilizers & Pesticids Exhibition(19-21 Oct. 2022) –

Next Post

इंडियन पोटाश लि. ने दिया युवकों को प्रशिक्षण

Next Post

इंडियन पोटाश लि. ने दिया युवकों को प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Budget 2022: ‘MSP गारंटी कानून बनने के बाद ही किसानों को होगा फायदा- राकेश टिकैत

Budget 2022: ‘MSP गारंटी कानून बनने के बाद ही किसानों को होगा फायदा- राकेश टिकैत

4 years ago

Conclave on “Readiness of Agri Input Industry for Ensuring Food Security by 2047,” held on February 26, 2024, at PHD House, New Delhi

2 years ago

धानुका का खरपतवारनाशक ‘टोरनाडो’ लांच

4 years ago
आयकर विभाग को बड़ी सफलता, नोएडा के पूर्व IAS के घर से मिली करोड़ों की राशि

आयकर विभाग को बड़ी सफलता, नोएडा के पूर्व IAS के घर से मिली करोड़ों की राशि

4 years ago

FOLLOW US

  • 86.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Agriculture News
  • Business
  • Company News
  • Culture
  • Entertainment
  • Event
  • Interview
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Success Story
  • Travel

POPULAR NEWS

  • ईगल सीड्स एंड बायोटेक लिमिटेड ईगल-81 रिसर्च सोयाबीन करने जा रहा है धमाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Agrochemical sector: Key Takeaways and Outlook 2022

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Shriram Farm Solutions introduced 3 next-gen Crop Protection products —Shriram Chrone, Shriram Saisho, and Shriram Trexter.

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Crystal Crop Protection लिमिटेड acquired the rights to Ethoxysulfuron assets, from Bayer AG

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Rallis India ‘Mark Plus’ Herbicide for Superior Weed Control in Soybean and Groundnut Crops Launched

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Krishi Tahalka

Krishi Tahalka is an agriculture new portal with 200 million readers, Hindi publications enjoy the biggest readership with increasing new readers happening from rural India, mainly from states like Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Punjab, Haryana, U.P., BIHAR, GUJARAT, JHARKHAND, WEST BENGAL and some parts of Rajasthan whose agricultural products is the strength of their economy.

Follow us on social media:

Recent News

  • “Phd Chamber of Commerce ने खेत , खुराक और सेहत विषय पर परिचर्चा सम्पन्न” March 26, 2026
  • कृषज कनेक्ट: GATI ’26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च March 24, 2026
  • आर.एम. फास्फेट्स एंड केमिकल्स प्रा.लि. की डीलर कॉन्फ्रेंससम्पन्न January 20, 2026
  • कृषि तहलका समाचारपत्र मई 2023 January 20, 2026
  • कृषि तहलका समाचार पत्र January 20, 2026
  • (no title) January 20, 2026

Category

  • Agriculture News
  • Business
  • Company News
  • Culture
  • Entertainment
  • Event
  • Interview
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Success Story
  • Travel

Contact us

  • Contact
  • Careers

© 2022 Krishi Tahalka - Designe & Developed by TOS.

No Result
View All Result
  • Monthly Newspaper
  • Profile of Newspaper
  • Krishi Samachar
  • Interview (Sakchatkaar)
  • Company Samachaar
  • Agro Technology
  • Event
  • Company Video
  • Jobs
  • Rate Card
  • Contact us

© 2022 Krishi Tahalka - Designe & Developed by TOS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In