• Contact
  • Careers
Thursday, April 30, 2026
  • Login
Krishi Tahalka
Advertisement
  • Monthly Newspaper
  • Profile of Newspaper
  • Krishi Samachar
  • Interview (Sakchatkaar)
  • Company Samachaar
  • Agro Technology
  • Event
  • Company Video
  • Jobs
  • Rate Card
  • Contact us
No Result
View All Result
Krishi Tahalka
No Result
View All Result
Home Company News

कृषज कनेक्ट: GATI ’26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च

एग्रो-केमिकल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम “कृषज कनेक्ट – गति’26 का सफल आयोजन लखनऊ और इंदौर में क्रमशः 10 और 13 मार्च को किया।

Editor by Editor
March 24, 2026
in Company News
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

January 20, 2026

Jain Irrigation 37th Annual General Meeting held

January 20, 2026

एग्रो-केमिकल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने अपने प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम “कृषज
कनेक्ट – गति’26 का सफल आयोजन लखनऊ और इंदौर में क्रमशः 10 और 13 मार्च को किया। कार्यक्रम में
देशभर से कंपनी के प्रमुख वितरण सहयोगियों (कृषज सारथियों) ने भाग लिया। इस अवसर पर कंपनी ने 14 नए
उत्पादों का भव्य लॉन्च भी किया।

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बिहार/झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से जुड़े चैनल पार्टनर्स
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश
और महाराष्ट्र के चैनल पार्टनर्स शामिल हुए। इस दौरान संबंधित राज्यों के स्टेट हेड्स व उनकी टीम उपस्थित रहीं।

कंपनी के डायरेक्टर – रिटेल एवं एग्रीबिजनेस स्ट्रेटेजिज, श्री दिव्यांश अग्रवाल ने अपने संबोधन में चैनल पार्टनर्स के
मजबूत सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें कंपनी की विकास यात्रा की रीढ़ बताया। उन्होंने आधुनिक कृषि
पद्धतियों और नवाचार पर निरंतर फोकस बनाए रखने का भरोसा दिया।

इस वर्ष की थीम ‘ गति ’26 ‘ कंपनी के आगामी रणनीति को दर्शाती है, जिसमें कंपनी अपने चैनल पार्टनर्स के सहयोग से
एक गति के साथ स्पष्ट दिशा, योजनाबद्ध विकास और मजबूत मूल्यों के आधार पर विस्तार करेगी। यह थीम कंपनी
के इस वर्ष के दृष्टिकोण- तेज़ निर्णय, तेज़ नवाचार, तेज़ विकास को परिभाषित करती है।

अपने मुख्य संबोधन में कंपनी के प्रेसिडेंट- सेल्स एवं मार्केटिंग, श्री ईश्वर रेड्डी ने GATI ’26 के दृष्टिकोण को
विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य सिर्फ उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक कृषि
पद्धतियों के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाना और चैनल पार्टनर्स के साथ लंबे समय तक मजबूत और
भरोसेमंद संबंध स्थापित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी किसानों को संपूर्ण फसल समाधान उपलब्ध
कराने के साथ-साथ कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

14 नए उत्पादों का भव्य लॉन्च:
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 14 अत्याधुनिक उत्पादों का लॉन्च रहा, जिनमें कीटनाशक, खरपतवारनाशक,
फफूंदनाशक, विशेष पोषक तत्व, बायो-स्टिमुलेंट्स और जैव उर्वरक शामिल हैं। इनमें कंपनी ने TRIAGEN नामक एक
अनूठा एवं पेटेंटेड ‘कीटनाशक + फफूंदनाशी’ संयोजन उत्पाद भी लॉन्च किया।

उत्पाद लॉन्च का नेतृत्व श्री सुधांशु श्रीवास्तव (ग्रुप मार्केटिंग हेड), श्री कपिल कुमार (कंट्री हेड – Alga Energy), डॉ.
आर.डी. सिंह (प्रेसिडेंट – रिटेल और स्पेशलिटी न्यूट्रिएंट्स) और श्री सुमित बनर्जी (ज़ोनल मैनेजर – Alga Energy)
संयुक्त रूप से कर रहे थें।

कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और लकी ड्रॉ के साथ हुआ। इस आयोजन के माध्यम से कंपनी ने एक बार
फिर यह स्पष्ट किया कि वह भारतीय कृषि क्षेत्र में नवाचार, साझेदारी और किसानों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।

लॉन्च किए गए उत्पादों की सूची

श्रेणी ब्रांड का नाम टेक्नीकल कम्पोजीशन
कीटनाशक + फफूंदनाशक

 

TRIAGEN Azoxystrobin 12% + Fenpyroximate 2.5% + Emamectin Benzoate 1% WG
खरपतवारनाशक KRIZAP Fomesafen 12% + Quizalofop Ethyl 3% SC
फफूंदनाशक KRI-PIC Picoxystrobin 6.78% + Tricyclazole 20.33% w/w SC
KRI-DUO Ametoctradin 25% + Metalaxyl 20% WDG
कीटनाशक KYDEN Bifenthrin 8% + Clothianidin 10% SC
KYDO CTPR 8.8 %+ Thiamethoxam 17.5% SC
KRIVEX CTPR 9.3 % + Lambda-Cyhalothrin 4.6 % ZC
KRI-NOT Chlorantraniliprole 0.5 % + Thiamethoxam 1 % w/w GR
बायो फ़र्टिलाइज़र, बायो-स्टिमुलेंट्स, विशेष पोषक तत्व KRI SS Microalgae + AMF Powder -Sowing special
KRI SD Microalgae + AMF Powder -Seed Dressing
KRISHAJ 60 Krishaj 60 (NPK+TE+ME
PRIVINTAL GREEN Antioxident Foliar
KRISH GOLD ME + Azospirillum SP
KRISHAJ K 33 NPK (03:00:33)

 

 

 

 

 

 

 

Previous Post

आर.एम. फास्फेट्स एंड केमिकल्स प्रा.लि. की डीलर कॉन्फ्रेंससम्पन्न

Next Post

“Phd Chamber of Commerce ने खेत , खुराक और सेहत विषय पर परिचर्चा सम्पन्न”

Next Post

"Phd Chamber of Commerce ने खेत , खुराक और सेहत विषय पर परिचर्चा सम्पन्न"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Shri Ram Industries : A name to reckon with in Transformer Repairers Industry

2 years ago
सप्ताह के दौरान सोना-चांदी की वायदा कीमतों में परस्पर विरुद्ध चालः क्रूड ऑयल में रु.65 की वृद्धि

सप्ताह के दौरान सोना-चांदी की वायदा कीमतों में परस्पर विरुद्ध चालः क्रूड ऑयल में रु.65 की वृद्धि

2 years ago
Budget 2022: ‘MSP गारंटी कानून बनने के बाद ही किसानों को होगा फायदा- राकेश टिकैत

Budget 2022: ‘MSP गारंटी कानून बनने के बाद ही किसानों को होगा फायदा- राकेश टिकैत

4 years ago
एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन प्रणाली उपयोग करें : डॉ संजय सिंह

एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन प्रणाली उपयोग करें : डॉ संजय सिंह

4 years ago

FOLLOW US

  • 86.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Agriculture News
  • Business
  • Company News
  • Culture
  • Entertainment
  • Event
  • Interview
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Success Story
  • Travel

POPULAR NEWS

  • ईगल सीड्स एंड बायोटेक लिमिटेड ईगल-81 रिसर्च सोयाबीन करने जा रहा है धमाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Agrochemical sector: Key Takeaways and Outlook 2022

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Shriram Farm Solutions introduced 3 next-gen Crop Protection products —Shriram Chrone, Shriram Saisho, and Shriram Trexter.

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Crystal Crop Protection लिमिटेड acquired the rights to Ethoxysulfuron assets, from Bayer AG

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Rallis India ‘Mark Plus’ Herbicide for Superior Weed Control in Soybean and Groundnut Crops Launched

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Krishi Tahalka

Krishi Tahalka is an agriculture new portal with 200 million readers, Hindi publications enjoy the biggest readership with increasing new readers happening from rural India, mainly from states like Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Punjab, Haryana, U.P., BIHAR, GUJARAT, JHARKHAND, WEST BENGAL and some parts of Rajasthan whose agricultural products is the strength of their economy.

Follow us on social media:

Recent News

  • “Phd Chamber of Commerce ने खेत , खुराक और सेहत विषय पर परिचर्चा सम्पन्न” March 26, 2026
  • कृषज कनेक्ट: GATI ’26 में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. ने 14 नए उत्पाद किए लॉन्च March 24, 2026
  • आर.एम. फास्फेट्स एंड केमिकल्स प्रा.लि. की डीलर कॉन्फ्रेंससम्पन्न January 20, 2026
  • कृषि तहलका समाचारपत्र मई 2023 January 20, 2026
  • कृषि तहलका समाचार पत्र January 20, 2026
  • (no title) January 20, 2026

Category

  • Agriculture News
  • Business
  • Company News
  • Culture
  • Entertainment
  • Event
  • Interview
  • Lifestyle
  • National
  • News
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Success Story
  • Travel

Contact us

  • Contact
  • Careers

© 2022 Krishi Tahalka - Designe & Developed by TOS.

No Result
View All Result
  • Monthly Newspaper
  • Profile of Newspaper
  • Krishi Samachar
  • Interview (Sakchatkaar)
  • Company Samachaar
  • Agro Technology
  • Event
  • Company Video
  • Jobs
  • Rate Card
  • Contact us

© 2022 Krishi Tahalka - Designe & Developed by TOS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In