एक्ट्रेस करीना कपूर (kareena kapoor khan) हमेशा ही अपने स्टाइल और बोल्डनेस की वजह से चर्चा (media) में बनी रहती हैं। कभी अपने बेटे की वजह से तो कभी अपनी बेबाक बोलने की वजह से हमेशा अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खीचती रहती है। अब एक बार फिर से करीना कपूर खान अपनी बातों से लाइमलाइट में आ गई है।
बता दें, हाल ही में करीना कपूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (twinkle Khanna) के शो ‘ट्वीक इंडिया’ का हिस्सा बनी। जहां करीना ने अपने करियर, अफेयर्स, ब्रेकअप, शादी और बच्चों से लेकर अपनी लाइफ की बाते शेयर की।
बातचीत के दौरान करीना (kareena Kapoor khan) ने बताया कि सैफ संग अपने डेटिंग के समय ‘फिल्म टैशन के दौरान मैं, सैफ और अक्षय कुमार (Akshay kumar) साथ काम कर रहे थे। तभी अक्षय को थोड़ा अंदाज लग गया था कि मेरे और सैफ (saif ali khan) के बीच में कुछ है। तो वह सैफ को कोने में ले गए और कहा कि इसके साथ सावधानी से पेश आना ये एक खतरनाक परिवार की खतरनाक लड़की है। मैं उन्हें जानता हूं, तू देख के रह।’
ट्विंकल (twinkle Khanna) ने इस बात को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी सलाह थी। करीना ने इस पर हामी भरी और कहा कि अक्षय का कहना था कि उसके साथ गलत मत करना। इस पर सैफ ने कहा कि ‘मैं करीना को जानता हूं और उन्हें संभाल लूंगा।’ शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने चुटकी लेते हुए करीना से यह भी पूछा कि सैफ ने इस दौरान ब्लॉन्ड विग पहनी हुई थी तो वह कैसे उससे प्यार कर बैठी।




